नवबिहार टाइम्स संवाददाता
काराकाट। नगर पंचायत के गोड़ारी निवासी मदन मोहन तिवारी के पुत्र प्रकाश तिवारी ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर गांव का नाम रोशन किया है। श्रम संसाधन विभाग में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में चयन होकर माता-पिता के सपनो को साकार किया है। प्रकाश के चयन होने पर उनके परिजनों में काफी खुशी है।
इस संबंध में प्रकाश ने बताया कि उनके पिता पेशे से किसान है जबकि मां विद्यावती देवी रामरूप मध्य विद्यालय गोड़ारी में शिक्षिका हैं। उनकी प्रारंभिक मैट्रिक तक की शिक्षा स्थानीय मध्य विद्यालय गोड़ारी में हुई। इसके बाद आईटीआई पटना और पॉलीटेक्निक गया से किया। उसके बाद उन्होने एसबीएस आईटॉट से सीआईटीएस की कोर्स हरियाणा से किया। उन्होंने बताया कि वो दो भाई और एक बहन है। प्रकाश तीनों में सबसे छोटे भाई है। बड़े भाई एलआईसी में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थापित है। पिता की गरीबी और किसानी जीवन में बड़ी ही कठिनाइयों से पढ़ाई पूरा किया। लेकिन आज बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में चयन होकर अपने परिवार और पिता की बोझा उठाने में मददगार साबित होंगे।
प्रकाश की उपलब्धि पर नन्दजी पांडेय, रजनीश पांडेय, अनंत तिवारी, पिंटू तिवारी, रजनीकांत पांडेय, श्यामसुंदर पाण्डेय, चन्द्रहंश दूबे, चंद्रभान दूबे, उपमुख्य पार्षद रविश रंजन, अखिलेश्वर तिवारी, बालाजी तिवारी, सुनील तिवारी, बड़क दुबे, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, जोन्ही पैक्स अध्यक्ष अरुण दूबे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलिराम मिश्रा, काराकाट पूर्व विधायक राजेश्वर राज, चिल्हा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू सिंह उर्फ वीके सिंह आदि ने खुशी जताई है।