नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीदों के सम्मान में मसौढी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जहां सैकडों की संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल एवं आर्यभट्ट चेतना मंच के तरफ से मसौढ़ी प्रखंड के तारेगाना गोला रोड से तिरंगा यात्रा निकाला गया। आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनील कुमार गावस्कर ने बताया कि शहीदों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग मसौढी में तिरंगा यात्रा का आयोजन करते हैं और लोगों में देश के प्रति जोश जुनून भरते हैं।
तिरंगा यात्रा में लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल के निदेशक पुनीता शर्मा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महिला विंग के बिहार प्रदेश महिला विंग सचिव आशा किरण सिंह, बिहार प्रदेश सचिव रंजीत पटेल, जिला महासचिव सह मुखिया रवि प्रकाश, महिला विंग जिलाध्यक्ष शोभा कुमारी, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, लालमोहन सिंह, पलटन सिंह, गोल्डी सिंह पटेल, सुनील कुमार यादव, शिक्षक कृष्ण मोहन शर्मा, धनरूआ प्रखंड महासचिव अमित शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।