By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पदाधिकारियों ने किया संयुक्त भ्रमण

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद के निदेशानुसार शहर की…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मना बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव समारोह

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव स्थित गौरेश्वर नारायण…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    बालू तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में युवकों ने डाली बाधा, ट्रैक्टर ट्राली व तीन बाइक जब्त

    वीडियो के आधार पर दस युवकों की पहचान, बने आरोपी नवबिहार टाइम्स…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandHazaribagh

    24 घंटे में बड़ा खुलासा : राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व पर्चे बरामद

    एसपी अमन कुमार ने रात्रि 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज, 4 घायल, एक की हालत गंभीर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  धनबाद। धनबाद के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र…

    By NBT Admin
    JharkhandRanchi

    डाक विभाग ने प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

    'दीन दयाल स्पर्श' और 'ढाई आखर' प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान नवबिहार…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

24 घंटे में बड़ा खुलासा : राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व पर्चे बरामद

धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज, 4 घायल, एक की हालत गंभीर

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पदाधिकारियों ने किया संयुक्त भ्रमण

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

महिलाओं को इस तरह मिलेगा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ

NBT Admin
Last updated: September 2, 2025 1:13 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया तथा पात्रता की शर्तें

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

पटना। बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और हर परिवार में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल की है। ग्रामीण विकास विभाग ने सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की मार्गदर्शिका जारी करते हुए स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का मूल उद्देश्य है कि हर परिवार की कम-से-कम एक महिला स्वरोजगार के माध्यम से उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके। इसके तहत शुरुआती तौर पर महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि प्रथम किश्त के रूप में दी जाएगी। इसके बाद उनके उद्यम का आकलन करने पर आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

आवेदन और पात्रता की शर्तें

ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा ग्राम संगठनों के माध्यम से किया जाएगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग का सहयोग लिया जाएगा। योजना के तहत परिवार से आशय पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों से है। वहीं अविवाहित वयस्क महिलाएँ जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें भी एकल परिवार मानकर योजना का लाभ मिलेगा। जीविका स्वयं सहायता समूह की सभी सदस्य महिलाएँ (एक परिवार से एक महिला) आवेदन कर सकती हैं। उन्हें इसके लिए विहित प्रपत्र में संबंधित ग्राम संगठन को आवेदन देना होगा। जो महिलाएँ स्वयं सहायता समूह से बाहर हैं, उन्हें पहले समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें स्वघोषणा प्रपत्र और आवेदन भरना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं जिनके अनुसार आवेदिका की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदिका अथवा उनके पति आयकरदाता नहीं होना चाहिए और आवेदिका या उनके पति किसी भी प्रकार की सरकारी सेवा (नियमित या संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।

- Advertisement -

क्रियान्वयन की प्रक्रिया

ग्राम संगठन पात्र महिलाओं से आवेदन प्राप्त कर विशेष बैठक में उनका अनुमोदन करेगा और प्रखंड स्तरीय जीविका इकाई को भेजेगा। इसके बाद सभी आवेदनों को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज कर जिला इकाई के माध्यम से मुख्यालय भेजा जाएगा। अंततः जीविका मुख्यालय लाभुकों के आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये राशि हस्तांतरित करेगा। शहरी क्षेत्रों के लिए जीविका द्वारा एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएँ इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

- Advertisement -

प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास

सरकार केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार संचालित करने की क्षमता भी प्रदान करेगी। जीविका द्वारा लक्षित परिवारों को तकनीकी एवं प्रबंधकीय कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, उद्यम चयन, संचालन और सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करने के लिए भी मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ साझेदारी की जाएगी।

सतत निगरानी और अतिरिक्त सहायता

- Advertisement -

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, योजना की सतत निगरानी करेंगे और आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश जारी करेंगे। वहीं, रोजगार शुरू करने के बाद महिलाओं की प्रगति का आकलन कर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अलग से दिशा-निर्देश जारी कर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इस प्रकार, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना न केवल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर परिवार और समाज में आर्थिक योगदान देने का अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

TAGGED:women-will-get-it-this-way
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love3
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead1
Wink1

Live News

Latest News

24 घंटे में बड़ा खुलासा : राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व पर्चे बरामद
लेटेस्ट न्यूज़ National
धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज, 4 घायल, एक की हालत गंभीर
लेटेस्ट न्यूज़ National
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पदाधिकारियों ने किया संयुक्त भ्रमण
लेटेस्ट न्यूज़ National
टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मना बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव समारोह
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बालू तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में युवकों ने डाली बाधा, ट्रैक्टर ट्राली व तीन बाइक जब्त
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद में बड़ी कार्रवाई : 96.61 किलो डोडा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टेंपू-आल्टो जब्त
लेटेस्ट न्यूज़ National
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, कांग्रेस से माफी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ National
इन्टैक इंडिया पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न, “ट्री ऑफ लाइफ” थीम पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

रजरप्पा जा रहे स्कार्पियो की हाइवा से हुई टक्कर, एक मौत, 8 जख्मी 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

पुलिस एवं एमवीआई ने चलाया वाहन जांच अभियान, 60 हजार का काटा चालान

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

6 जून की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई बनी मज़ाक, रिपोर्ट झूठी या कार्यवाही दिखावटी?

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

बोकारो स्टील सिटी में सघन पुलिस गश्त, पुलिस अधिकारी भी वाहन जांच में लगे

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?