By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    जंगली रास्तों का डर और प्रखंड की सीमा का फेर, देव के बच्चों के लिए शिक्षा बनी ‘दुश्वार’

    नामांकन के लिए भटक रहीं छात्राएं, 6 किलोमीटर दूर जंगल के रास्ते…

    By NBT Admin
    BiharPatna

    डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को बनाया जायेगा और सशक्त : मंत्री

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नन्दकिशोर राम…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    लोकेश पाण्डेय को मिला राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक सम्मान

    शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी शिक्षण पद्धति एवं छात्र-कल्याणकारी कार्य के लिए…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRamghar

    PVUNL ने 800 MW Unit-2 का ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया पूर्ण

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता पतरातू (रामगढ़)। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

    धनबाद जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। धनबाद स्थित…

    By NBT Admin
    JharkhandRamghar

    रामगढ़ पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और निर्माण सामग्री बरामद नवबिहार टाइम्स…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

PVUNL ने 800 MW Unit-2 का ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया पूर्ण

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

जंगली रास्तों का डर और प्रखंड की सीमा का फेर, देव के बच्चों के लिए शिक्षा बनी ‘दुश्वार’

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है मतदान : श्रीकांत शास्त्री 

NBT Admin
Last updated: October 19, 2025 8:10 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

“एक दिया वोट के नाम” स्वीप मेगा ईवेंट अंतर्गत कैंडल मार्च का आयोजन 

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में 221- नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत “एक दिया मतदान के नाम” थीम पर स्वीप मेगा इवेंट “कैंडल मार्च” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

- Advertisement -

कैंडल मार्च का शुभारंभ दुर्गा चौक शनिचर बाजार से किया गया, जो अनुग्रह नारायण स्टेडियम, नवीनगर तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। प्रतिभागियों द्वारा “औरंगाबाद की यही पहचान – हर नारी करें मतदान”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “शत-प्रतिशत मतदान – यही है औरंगाबाद का सम्मान”, “बैलट बिटिया की यही पुकार – औरंगाबाद है तैयार” जैसे प्रेरक नारे लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

- Advertisement -

कैंडल मार्च उपरांत अनुग्रह नारायण स्टेडियम में मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, अपितु यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति तभी प्रकट होती है जब प्रत्येक नागरिक निर्भीक होकर मतदान करता है।” उन्होंने कहा कि युवा वर्ग विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाता लोकतंत्र के भविष्य के आधार स्तंभ हैं, अतः उन्हें स्वयं मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन संपादन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सामूहिक शपथ दिलाई गई — “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

- Advertisement -

शपथ ग्रहण उपरांत जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में मतदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना, लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करना एवं सक्रिय नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “एक वोट का महत्व अत्यंत मूल्यवान है, क्योंकि यही लोकतंत्र की दिशा एवं दशा निर्धारित करता है।”

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, जिला खेल पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, जिला आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नवीनगर सहित अनेक प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, महिला मतदाता, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED:moral of every citizen
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

PVUNL ने 800 MW Unit-2 का ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया पूर्ण
लेटेस्ट न्यूज़ National
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ National
जंगली रास्तों का डर और प्रखंड की सीमा का फेर, देव के बच्चों के लिए शिक्षा बनी ‘दुश्वार’
लेटेस्ट न्यूज़ National
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को बनाया जायेगा और सशक्त : मंत्री
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लोकेश पाण्डेय को मिला राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक सम्मान
लेटेस्ट न्यूज़ National
एनएच पर कुचलकर दो युवकों की मौत, परिजनों को मिला मुआवजा
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद जिले में 70 रैयतों में से 69 रैयतों का निबंधन पूर्ण
लेटेस्ट न्यूज़ National
आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है सहयोग शिविर का उद्देश्य
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

फांसी लगाकर विवाहिता ने ससुराल में की आत्महत्या, पिता ने लगाया हत्या का आरोप 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

62 हजार से अधिक पौधे लगा चुकी 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

अवसंरचना और अकादमिक संस्कृति के सशक्त होने से होगी प्रगति : शशि प्रताप शाही

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

परीक्षा में विलंब से पहुंचने पर दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में घुसी लड़कियां

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?