By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    होली व रमजान को लेकर सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च 

    मसौढी में एएसपी ने संभाली कमान नवबिहार टाइम्स संवाददाता मसौढ़ी। आगामी होली…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    विज्ञान के आइडिया खोजने में कमाल के हैं औरंगाबाद के बच्चे

    इंस्पायर अवार्ड मानक 2025-26 में पूरे बिहार में औरंगाबाद ने प्राप्त किया…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, चलाया गया जागरूकता अभियान

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। होली पर्व के मद्देनजर जिले में अग्नि सुरक्षा…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandDhanbad

    सरायढेला सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों को मार डाला

    नवीन सिन्हा/नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव…

    By NBT Admin
    JharkhandBokaro

    नए लेबर कोड एवं बैंको के निजीकरण के खिलाफ भारत बंद के समर्थन में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो बोकारो। चार नए श्रम कानूनों और बैंकों के निजीकरण…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

होली व रमजान को लेकर सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च 

विज्ञान के आइडिया खोजने में कमाल के हैं औरंगाबाद के बच्चे

होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, चलाया गया जागरूकता अभियान

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

25 से 27 जनवरी तक रानी तालाब, देव परिसर में आयोजित होगा तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव

NBT Admin
Last updated: January 9, 2026 6:23 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

देव सूर्य महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह की अध्यक्षता में देव सूर्य महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष, औरंगाबाद में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत देव प्रखंड में अवस्थित ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक-सांस्कृतिक आस्था के प्रमुख केंद्र देव सूर्य मंदिर एवं सूर्यकुंड की ख्याति न केवल राज्य बल्कि देशभर में है। यह स्थल धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक एवं पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं से भी युक्त है।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय देव सूर्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव दिनांक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक रानी तालाब, देव परिसर में आयोजित होगा। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अतिरिक्त विगत वर्षों की भांति जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली, निबंध, पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता, स्लो साइकिल रेस, बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे फुटबॉल एवं कबड्डी का आयोजन भी किया जाएगा।

- Advertisement -

महोत्सव का शुभारंभ भजन गायन की प्रस्तुति से किया जाएगा, जिसके पश्चात मुख्य कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही बच्चों एवं युवाओं के बीच खेलकूद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें मंच प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि महोत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु सम्पूर्ण देव क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं सजावट की जाएगी। इसके लिए मंदिर न्यास समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय लोगों को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को सजाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। देव सूर्य मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र को सुसज्जित एवं स्वच्छ बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही मेडिकल कैंप का आयोजन कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, औरंगाबाद को शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, जबकि कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, औरंगाबाद को विद्युत आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। देव को जोड़ने वाली सभी प्रमुख सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद देव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव को निर्देशित किया गया कि सूर्य मंदिर महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं एवं दर्शकों के आवागमन हेतु पर्याप्त परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करें। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, औरंगाबाद को मेला के मुख्य पंडाल, स्टेज, दर्शक दीर्घा, मंदिर परिसर एवं अन्य आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दिनांक 25 जनवरी 2026 से देव मोड़ से देव सूर्य मंदिर एवं आयोजन स्थल तक ड्रॉप गेट निर्माण, यातायात नियंत्रण एवं यातायात पुलिस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

बैठक में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, वरीय उप समाहर्ता बेबी प्रिया, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव, अंचल अधिकारी देव, मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Dev Surya Mahotsav
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

होली व रमजान को लेकर सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च 
लेटेस्ट न्यूज़ National
विज्ञान के आइडिया खोजने में कमाल के हैं औरंगाबाद के बच्चे
लेटेस्ट न्यूज़ National
होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, चलाया गया जागरूकता अभियान
लेटेस्ट न्यूज़ National
नहर निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर दिया गया बल
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एक विद्वान एवं कुशल विधिवेता के रूप में की जाती है अजय कुमार संतोष की गिनती
लेटेस्ट न्यूज़ National
पारंपरिक होली गीतों के साथ-साथ लोक गायन और नृत्य ने बांधा समां
लेटेस्ट न्यूज़ National
मगध विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को पुनर्स्थापित करने का संकल्प
लेटेस्ट न्यूज़ National
जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में सभी पदों पर उम्मीदवारों की घोषणा
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान और उसकी बेटी की हुई मौत 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

सामूहिक विवाह में 23 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

मां बगलामुखी संसार का कल्याण करने वाली हैं देवी

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

फार्मर आईडी कार्ड निर्माण के लिए 17 जनवरी से शुरू होगा अभियान

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?