सिर्फ लड़कियों के लिए बनाया गया है सात परीक्षा केंद्र
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। कदाचारमुक्त दावों के साथ बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आज से शुरुआत हो रही है, कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा की तैयारी की गई है। मसौढी अनुमंडल में सात परीक्षा केंद्र सिर्फ लड़कियों के लिए ही बनाया गया है। जहां 4850 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन जीव विज्ञान की परीक्षा है सभी छात्राओ ने बताया की तैयारी जमकर की है हालांकि कई छात्राओं ने बताया कि पहला दिन थोड़ा नर्वस हो रहे हैं।

बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार इस बार भी छात्र-छात्राओं को जूता मौजा पढ़ने पर बैन लगाया है, हाथों में घड़ी भी नहीं पहनेंगी सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किए जाएंगे हर हाल पूरे मसौढी अनुमंडल में 37 स्टैटिक दंडाधिकारी बनाए गए हैं तीन उड़न दस्ता पदाधिकारी बनाए गए हैं इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केदों पर 200 मीटर तक प्रवेश निषेध किया गया है शहरों में 100 मीटर तक प्रवेश निषेध किया गया है।
इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक कमरे में 25 छात्राओं के बीच दो वीक्षकों की तैनाती की गई है और हर कमरे में जो भी वीक्षक मौजूद होंगे उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि जिस कमरे में जो भी कदाचार पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।