नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। पुनपुन अंचलाधिकारी के खिलाफ पुनपुन प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन का बिल्कुल फूंक दिया और सोमवार से पुनपुन अंचल कार्यालय के समक्ष ही धरना पर बैठ गए हैं। इस धरना में बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कई मुखिया कई पंचायत समिति के अलावा पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं अन्य पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं।
मामला बीते 28 जनवरी को है जहां पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष सिंटू कुमार के द्वारा जनता की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया जहां कई कर्मचारी गायब, इसी को लेकर पुनपुन अंचल अधिकारी के द्वारा फोन करते हुए कई अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें धमकी दिया और थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, इसी बात को लेकर कौन-कौन प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों में गुस्सा अपना उठा है और धरना पर बैठते हुए सरकार से भ्रष्ट पदाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है उनके संपत्ति की जांच करने की भी मांग की है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि यह जमीन माफियाओं से मिलकर अकूट संपत्ति कमाई है महिला पदाधिकारी होने के नाते जनता के सवालों पर जबाब भी समस्या उठाई जाती है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी देते हैं सरकार कहती है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें लेकिन ऐसे पदाधिकारी के कारण पंचायत प्रतिनिधि कैसे समस्या रखेंगे। 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हमने सरकार से मांग किया है कि से बर्खास्त करें और इसकी पूरी संपत्ति की जांच की मांग करते है।
मौके पर शैलेश पटेल, रामानुज कुमार, अमर कुमार, दयानंद कुमार, उदय कुमार पूर्व प्रखंड प्रमुख, सिंटू कुमार उपाध्यक्ष बीस सूत्री, संजय चौधरी, धर्मेंद्र पासवान, ममता कुशवाहा मौजूद रहे।