नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र में मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्रा को संस्था के निदेशक सह सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एन्ड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डा.चंचल कुमार ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।
उन्होनें कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाता। आज सही मार्गदर्शन एवं छात्राओं द्वारा किया गया परिश्रम का परिणाम सामने दिख रहा है। बच्चों को तराशना एवं सही मार्गदर्शन देकर मंजिल तक पहुंचाना एक सफल शिक्षक का गुण होता है। सभी शिक्षक गण को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप अपने कर्म पर भरोसा रख कर बच्चों को शिक्षित करें, ताकि समाज शिक्षा और संस्कार से जुड़ा रहे। बच्चों को नियमित एवं नियंत्रित रखना अभिभावक और शिक्षक दोनों का कर्तव्य है। बीच-बीच में बच्चों के बीच मित्र बनकर उनकी रुचि जानना अतिआवश्यक है। अभिभावक को अपने बच्चों के प्रति सजग रहना चाहिए।
संस्था की ओर से संध्या कुमारी, सोनालिका कुमारी, आकृति, नेहा, शीतल, फरहत जहां, पुष्पा कुमारी, गुड़िया, शगुप्ता नाज, निशा, सना प्रवीण तथा ज्योति कुमारी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। निदेशक नें सभी को धन्यवाद दिया।