नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बोकारो। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की धनबाद टीम ने कथारा कोलियरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान एवं जेएमएम नेता सह एचएमकेपी के कथारा क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक को लगभग 3O हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सीसीएल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश किस्कू नामक व्यक्ति ने सीबीआई धनबाद से शिकायत की थी कि उसके पिता कारू मांझी, जो वर्ष 2024 में कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे, उनके रिटायरमेंट के बकाया भुगतान का मामला लंबित था। आरोप है कि बकाया राशि के भुगतान को क्लियर करने के एवज में कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान द्वारा 3O हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
सीबीआई की टीम ने डीएसपी प्रियरंजन के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम कथारा कोलियरी स्थित परियोजना कार्यालय में छापेमारी की। सीबीआई टीम ने जैसे ही सुरेश किस्कू ने जैसे ही कार्मिक प्रबंधक पासवान और कथित बिचौलिया शमशुल हक को पैसे दिए, सीबीआई ने रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।