नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
देवघर। झारखंड सरकार ने देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवघर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक दोनों को बदल दिया है। शशि प्रकाश सिंह को देवघर का नया उपायुक्त और प्रवीण पुष्कर को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इससे पहले नमन प्रियेश लकड़ा देवघर के उपायुक्त और सौरभ कुमार पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कुल 17 जिलों के उपायुक्तों और 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्य कुशलता और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।