नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
देवघर। देवघर में आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करके महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। महिलाओं की भागीदारी को लेकर 33% विपक्ष के नेताओं ने मिलकर विरोध किया। महिलाओं को जब उनका अधिकार दिलाने की बात आई तो इंडी गठबंधन अपना रंग दिखा दिया। विपक्ष के नेता कभी भी आधी आबादी को इनका हक नहीं देना चाहती है देश की पूरे महिलाओं का अपमान हुआ है जगह-जगह पर महिलाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह से 2014 से लेकर लगातार महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया गया है आज महिलाओं को अवसर मिला वह आंगन से अंतरिक्ष तक पहुंच रही है अब राजनीतिक की ओर से सशक्त करने की है लेकिन कांग्रेस की पुरानी मानसिकता और रणनीति जब जब महिलाओं के आरक्षण की बात हुई है तब तक उन्होंने विरोध किया गांव से लेकर शहर तक की महिलाओं का कांग्रेस और उनके गठबंधन की पार्टियों ने उनका विरोध किया है।
कांग्रेस पार्टी हमेशा 50 वर्षों से ज्यादा सत्ता में रही तो वह ओबीसी की याद नहीं आई ओबीसी मंडल कमीशन की रिपोर्ट आया तो बरसों कांग्रेस के द्वारा मंडल कमीशन का रिपोर्ट को दबाया गया स्वर्गीय राजीव गांधी ने इसका विरोध में भाषण दिया ओबीसी को राष्ट्रीय संवैधानिक दर्ज नरेंद्र मोदी ने दिया ओबीसी समाज जानता है कि उनका क कौन है देश को बांटने का काम विपक्ष के पाठ में लिखी है नारी शक्ति अधिनियम को पास नहीं होने दिया।