नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गिरिडीह। शहर के स्टेशन रोड स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई. अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की लपटें और तेज धुँआ निकलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए. इधर आग की लपटों की चपेट में आकर मौके पर स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान भी जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद आग बुझाने में जुट गई। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि इस गोदाम में यूजलेस सामग्री और तार रखा गया था।