नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। सक्रिय पुलिसिंग के तहत औरंगाबाद पुलिस ने नगर थानान्तर्गत जिला अतिथि गृह से 08 अपराधकर्मी को 02 हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें
-
प्रवीण सिंह पे०-हरपाल सिंह सा०-धरदिउ बुटर थाना-महिता जिला-अमृतसर राज्य-पंजाब
-
बलविन्द्र सिंह पे0-गुरदीप सिंह सा०-तरदेव थाना-बुटर जिला-अमृतसर राज्य-पंजाब
-
सुंदरम कुमार झा पे०-राजेश झा सा०-अरेर डिटोल थाना-अरेर जिला-मधुबनी
-
मनोरंजन सिंह पे०-स्वामीनाथ सिंह सा०-कोथवा सारंगापुर थाना-दौरदां जिला-सिवान
-
गरीबन सहनी पे०-असर्फी सहनी सा०-खेतापुर धर्मपुर थाना-सरायरंजन जिला-समस्तीपुर
-
आशीष कुमार पे०-धिरेन्द्र सिंह सा०-पौथुआ थाना-दरौदा जिला-सिवान
-
रंजन कुमार पे०-स्व० रामकिशुन महतो सा०-मुक्तियारपुर थाना दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर
-
सुरेन्द्र सिंह पे०- स्व० विन्देश्वरी सिंह सा०-बगडिहा थाना-गुरारू जिला-गयाजी

पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार दिनांक-21.04.2026 को प्रातः करीब 03:00 बजे नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि 10-15 व्यक्तियों द्वारा चार चक्का वाहन से जिला अतिथि गृह में घुसकर हथियार का भय दिखाकर जबरदस्ती रूम खुलवाया एवं विश्राम कर रहे गणमाण्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
उक्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु औरंगाबाद पुलिस तत्क्षण जिला अतिथि गृह पहुंची तो कुछ व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे तत्पश्चात पुलिस बल के सहयोग से कुल-08 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

उक्त पकड़ाये व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में 01 दोनाली बंदूक, 01 पिस्टल, 02 पिस्टल मैगजीन, 38 जिन्दा कारतुस, 9 मोबाइल, 1 कैमरा, 2 स्कार्पियो एवं 23500 नगद बरामद किया गया। तत्पश्चात बरामद हथियार को विधिवत जप्त कर उक्त 08 व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या- 254/26, दिनांक-21.04.2026, धारा-126 (2), 115 (2),132,331(6),352, 351(1),3(5) BNS एवं 30 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।
गिरफ्तार अभियुक्ततों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।