औरंगाबाद। नवबिहार टाइम्स संवाददाता
सड़क दुर्घटना में दाउदनगर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार के देर रात्रि की है। बताया जाता है कि उनकी ड्यूटी चुनाव में हसपुरा से देवहरा के बीच फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफ एस टी) में लगी हुई थी। सोमवार की देर रात वे ड्यूटी कर वापस अपने दाउदनगर स्थित आवास चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। एनएच 120 के दाउदनगर-गोह- गया रोड स्थित नवरतन चक के पास चालक ने अचानक संतुलन खो दिया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया और रात्रि में ही दाउदनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालयों में पटना रेफर कर दिया है।