By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    AurangabadBihar

    लंबित अनेक मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर ग्रामीणों को दी गई राहत 

    राज्य सरकार के निर्देश पर जिले की 20 पंचायतों में आयोजित हुआ…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें संपर्क 

    साइबर मंगलवार के अवसर पर औरंगाबाद में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,…

    By Editor NBT
    BiharPatna

    बेकाबू ई-रिक्शा ने पुलिस जवान को मारी ठोकर, गुस्साए जवान ने सड़क पर ही चालक की कर दी पिटाई

    मसौढ़ी बाजार में बिगड़ी यातायात व्यवस्था से लोग परेशान, रूट-स्टैंड और पार्किंग…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    चतरा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो चतरा। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी, हजारीबाग की…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID जांच में अवैध वसूली की पुष्टि, 12वीं गिरफ्तारी के साथ नया खुलासा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  रांची। सीआईडी की एसआईटी ने दिलीप कुमार पासवान को…

    By Editor NBT
    BokaroJharkhand

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है जीजीएसइएसटीसी 

    जीजीएसइएसटीसी बोकारो में ओपन काउंसलिंग सत्र 2026-27, 687 विद्यार्थियों ने लिया भाग,…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

लंबित अनेक मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर ग्रामीणों को दी गई राहत 

साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें संपर्क 

बेकाबू ई-रिक्शा ने पुलिस जवान को मारी ठोकर, गुस्साए जवान ने सड़क पर ही चालक की कर दी पिटाई

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Politicsलेटेस्ट न्यूज़

बिहार की इस सीट पर 30 साल बाद फिर गड़ा लाल झंडा

NBT Admin
Last updated: June 6, 2024 2:10 pm
By NBT Admin
Share
7 Min Read
SHARE
आरा। नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
दलित-गरीबों और किसानों की राजनीतिक दावेदारी के अग्रणी योद्धा सुदामा प्रसाद ने आरा संसदीय सीट पर तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री राजकुमार सिंह (आर.के.सिंह) के न सिर्फ हैट्रिक लगाने के सपने को चूर किया बल्कि 30 साल के लंबे इंतजार के बाद इस सीट पर अपनी पार्टी के ‘लाल झंडे’ को भी बुंलद किया। बिहार में आरा संसदीय संसदीय सीट से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आर.के.सिंह को 59 हजार 808 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव आयोग के अनुसार, भाकपा माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद को 529382 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्धंदी भाजपा के श्री सिंह को 469574 मत मिले। सुदामा प्रसाद पहली बार सांसद बनें। इससे पूर्व वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में इंडियन पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) के बैनर तले आरा संसदीय सीट से रामेश्वर प्रसाद चुनाव जीते थे। भाकपा माले पहले आइपीएफ के बैनर तले चुनाव लड़ते रहा है। इस चुनाव में आइपीएफ ने 10 प्रत्याशी उतारे लेकिन उसे केवल आरा सीट पर जीत मिली। आरा संसदीय सीट पर रामेश्वर प्रसाद ने जनता दल के तुलसी सिंह को पराजित किया था। कांग्रेस के दिग्गज बलिराम भगत तीसरे नंबर पर रहे थे।
भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के पवना में मिठाई की एक छोटी सी दुकान चलाने वाले स्व. गंगादयाल साह के घर दो फरवरी 1961 को जन्में सुदामा प्रसाद भोजपुर में भूमिहीन-गरीब-बटाईदार किसानों के संघर्षो, गरीबों-वंचितों की राजनीतिक दावेदारी और सामाजिक बदलाव की लड़ाई के चर्चित योद्धा हैं। बचपन में ही मिठाई की दुकान पर कभी-कभार बैठने के क्रम में उन्हें सामंती और पुलिस जुल्म का सामना करना पड़ा जिसने उस छोटे से बालक को भीतर से बेचैन कर दिया और वे भाकपा-माले के नेतृत्व में भोजपुर में चल रहे बदलाव की लड़ाई में खींचे चले आए।
वर्ष 1978 में सुदामा प्रसाद ने हर प्रसाद दास जैन स्कूल, आरा से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद  जैन कॉलेज आरा में नामांकन कराया, लेकिन 1982 में पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वह भाकपा-माले के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए और सांस्कृतिक मोर्चे पर काम की शुरूआत की। युवा नीति के निर्देशन में उन्होंने सरकारी सांढ़, पत्ताखोर, कामधेनु, सिंहासन खाली करो जैसे नाटकों में जबरदस्त अभिनय किया। पुलिस एवं सामंती ताकतों से दो-दो हाथ करते हुए सुदामा प्रसाद ने भोजपुर में क्रांतिकारी सांस्कृतिक राजनीति को एक नई धार देने का काम किया। वर्ष 1979 से 83 तक सुदामा प्रसाद मूलतः सांस्कृतिक संगठन में सक्रियता के बाद वर्ष 1984 में भोजपुर-रोहतास जिला के आइपीएफ के सचिव चुने गए और इसके बाद शुरू हुई संघर्षों की असली कहानी।
वर्ष 1989 में उनके नेतृत्व में भोजपुर जगाओ-भोजपुर बचाओ आंदोलन काफी चर्चित रहा। इसके तहत सोन नहरों के आधुनिकीकरण, कदवन जलाशय का निर्माण, सोन एवं गंगा में पुल निर्माण, आरा-सासाराम बड़ी रेल लाइन का निर्माण सहित जमीन-मजदूरी के सवालों पर लंबा आंदोलन चलाया गया। आज उसी आंदोलन का नतीजा है कि सोन एवं गंगा नदी में पुल का निर्माण हो चुका है, आरा-सासाराम बड़ी रेल लाइन का निर्माण भी हो चुका है। सुदामा प्रसाद ने वर्ष 1990 में आइपीएफ के बैनर से पहली बार आरा विधानसभा से चुनाव मैदान में ताल ठोका लेकिन जीत नहीं मिली। उन्होंने शोभा मंडल से अंतरजातीय शादी करके सामाजिक सुधारों की प्रक्रिया में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
सुदामा प्रसाद ने 2015 के विधानसभा चुनाव में तरारी विधानसभा सीट पर पहली जीत हासिल की और फिर 2020 के चुनाव में भी इसी सीट पर सफलता हासिल की।विधानसभा के भीतर किसानों और जनता के विभिन्न तबकों के सवालों पर अपने आक्रामक तेवर एवं एजेंडे के जरिए उन्होंने पूरे बिहार में जनता के एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान बनाई है। वह बिहार विधानसभा में पुस्तकालय समिति के सभापति बनाए गए। उनके नेतृत्व में संभवतः भारत के संपूर्ण विधायी इतिहास में पहली बार पुस्तकालय समिति की ओर से प्रतिवेदन पेश किया।
अंतराष्ट्रीय हेरिटेज घोषित पटना स्थिति खुदाबख्श लाइब्रेरी को बचाने के संघर्ष में का. सुदामा प्रसाद की भूमिका इतिहास में दर्ज हो चुकी है। उन्हें कृषि एवं उद्योग विकास समिति का सभापति बनाया गया और वे अभी इस पद पर बने हुए हैं। इस समिति के सभापति रहते हुए उन्होंने बटाईदार किसानों के पंजीकरण एवं उनके लिए पहचान पत्र जारी करने जैसी पहले से उठाई जा रही मांगों को समिति के विमर्श का एजेंडा बनाया। यह उनकी समिति द्वारा उठाए गए कदमों का ही नतीजा है कि आज बिहार में सीमित दायरे में ही सही बटाईदार किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। कृषि बजट में बटाईदार किसानों के लिए अलग से राशि व योजनाओं का प्रावधान करने के सवाल पर उन्होंने हाल ही में राज्य के 20 जिलों का दौरा किया और उससे संबंधित प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपा है।
सदन के बाहर सड़कों पर भी वे धान खरीदो आंदोलन का लगातार नेतृत्व करते रहे हैं। वर्ष 2014 में उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन का ही नतीजा था कि भोजपुर में 1660 रु. प्रति क्विंटल की दर से बटाईदार किसानों का 28 हजार धान खरीदा गया। कदवन जलाशय सहित छोटे व्यापारियों के सवालों पर भी उनकी पहलकदमियां काफी चर्चा में रही हैं। सुदामा प्रसाद फिलहाल भाकपा (माले) की राज्य स्थायी समिति के सदस्य तथा अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव भी हैं।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

लंबित अनेक मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर ग्रामीणों को दी गई राहत 
National लेटेस्ट न्यूज़
साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें संपर्क 
National लेटेस्ट न्यूज़
बेकाबू ई-रिक्शा ने पुलिस जवान को मारी ठोकर, गुस्साए जवान ने सड़क पर ही चालक की कर दी पिटाई
National लेटेस्ट न्यूज़
बाढ़ में डूबी 500 बीघा धान की फसल, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किसान
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिजली चोरी की शिकायत पर नगर परिषद के पार्क में छापेमारी, गार्ड ने बिजली कर्मियों को रोका
National लेटेस्ट न्यूज़
युवा शक्ति देश की वास्तविक ताकत है : मंत्री श्रवण कुमार
National लेटेस्ट न्यूज़
चतरा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
गणेश चतुर्थी पर गणपति सेवा संस्थान में उमड़ा श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का रंग
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मांग दिवस पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

स्कॉर्पियो लूटने वाले एक अभियुक्त को चार वर्ष बाद किया गया गिरफ्तार 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत पीवीयूएनएल ने कटिया मार्केट में चलाया सफाई अभियान

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

जल्द ही नवीनगर की श्रेया को मिलेगा न्याय

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?