हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नवीन सिन्हा
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम (SIT) ने उरीमारी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए राहुल दुबे गैंग के 10 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
गत 31 दिसंबर 2025 को उरीमारी ओ.पी. क्षेत्र के दसाई मांझी के घर पर राहुल दुबे गैंग द्वारा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में बड़कागांव (उरीमारी) थाना में कांड संख्या 286/25 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SIT) अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 07 जनवरी 2026 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गैंग के सदस्य बघैया फुटबॉल मैदान के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। SIT द्वारा की गई घेराबंदी में पुलिस ने मौके से 10 अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिव राज उर्फ शिवा, प्रीत कुमार उर्फ पवन कुमार, पियूष कुमार सिंह, प्रेम कुमार, बादल, बिक्रम कुमार राम, मोहित सिंह, राजु कुमार, विशाल कुमार, मनोज कुमार शामिल है। वहीं देशी पिस्टल: 05 पीस, जिन्दा गोली: 17 पीस, मोबाइल फोन: 06 पीस बरामद किया गया है।
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी और लेवी के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही पूर्व में भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पोड़ागेट में गोलीबारी की थी और 24 दिसंबर 2025 को भी एक नेता की गाड़ी समझकर गलतफहमी में फायरिंग की थी। गिरोह का मुख्य सरगना राहुल दुबे है, जिसके इशारे पर ये वारदातें की जाती थीं।
इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, पवन कुमार, पु.नि. ललित कुमार, थाना प्रभारी (गिद्दी) राणा भानु प्रताप सिंह, उरीमारी प्रभारी रथु उराँव, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता समेत तकनीकी और नक्सल शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे।