नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
आरा। भोजपुर जिले में गंगा नदी खतरे के निशान 53.08 मीटर से उपर होते ही सड़कों पर पानी चढ़ गया। बाढ़ से गुंडी पंचायत के किसानों के खेतों में करीब 200 एकड़ में लगी सब्जी की खेती में बाढ़ का पानी घुस जाने से बर्बाद हो गया। चमन के डेरा निवासी सुनील यादव, विनोद यादव, सरोज यादव, वकील यादव समेत अन्य ने सब्जी लॉकी का किया था। वही तरी बधार, इंग्लिश बाधार में सब्जी की फसल तहस नहस हो गया। इधर, शिवपुर, फरहदा, गजियापुर, लक्ष्मीपुर समेत अन्य बधार का हाल कुछ अच्छा नही। खेतो में लगी सब्जी, मकई, मसुरिया समेत अन्य फसल डुब गये।
केंद्रीय जल बोर्ड के अनुसार रविवार सुबह बड़हरा में गंगा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही थी। सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 53.43 मीटर शाम 6 बजे 53.38 मीटर पर था। यानि 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। शनिवार सुबह 6 बजे गंगा नदी का जलस्तर 53.35 मीटर, शनिवार शाम 6 बजे 53.48 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 0.42 मीटर तक बढ़ा था। नदी प्रति घंटे 2 सेंटी मीटर की रफ्तार से बढ़ रही थी। हालांकि रविवार सुबह 12 घंटे के भीतर 5 सेंटीमीटर और 24 घंटे में कुल 10 सेंटीमीटर तक कम हुआ।
बाढ़ के पानी से नेकनामटोला पहुच पथ, लौहर-बखोरापुर पथ, शिवपुर फरहदा पथ, दुर्गटोला-गजियापुर पथ, गजियापुर नथमलपुर पथ के ज्ञानपुर गांव के समीप सड़क, सिरिसिया पहुच पथ, बांध से एकवना पहुच पथ समेत अन्य पर बाढ़ का पानी चढा हुआ है। बाढ का पानी नेकनामटोला, जीवाराय के टोला, शालीग्राम सिंह के टोला, अलेखी टोला, महुदही, बखोरापुर, भुसहुला, करजा, लौहर, दूबे छपरा, शिवपुर, हाजीपुर, शिवपुर, दुर्गटोला, मिल्की, लवकुशपुर समेत अन्य गांवो के बधार में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
इधर, आरा प्रखंड के भकुरा, लक्ष्मणपुर, बसंतपुर, जगवलिया, पिरौटा समेत अन्य बाधार बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिला प्रशासन लगातार बाढ़ पर नजर रखा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रविवार शाम 6 बजे तक गंगा नदी के जलस्तर 53.38 मीटर पर है। 10 सेंटीमीटर कम हुआ है।