नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के ग्राम मनिका निवासी डॉ. विकास कुमार गुप्ता का निधन चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गाँव के पास जंगल में एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हो गया। निधन की खबर सुनकर औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह पैतृक गाँव मनिका पहुँचकर दाह संस्कार में शामिल हुए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि उनका निधन पूरे लोकसभा क्षेत्र और जिलावासियों के लिए दुःखद है। यह हमेशा लोगों की सेवा करते थे।इन्होंने कोरोना काल के समय जिले के बहुत से लोगों का चिकित्सीय सेवा करके जान बचाया था। यह मदनपुर प्रखंड के लिए धरोहर थे। इनका निधन समाज के साथ-साथ मेरे लिए ब्यक्तिगत क्षति है। इनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। एयर एम्बुलेंस में कुल सात लोग सवार थे और सभी लोगो का निधन बहुत ही दुःखद है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस दुःख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करे।
निधन पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, नलिनी रंजन, ब्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेता सुरेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह, अनिल सिंह, बिनोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश सिंह उर्फ मुखिया, राजेश सिंह, पिंटू सिंह, भाजपा नेता सुरेन्द्र गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह, राणा सिंह आदि ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।