नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प में अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज नबीनगर के छात्र कैडेट अमेन्द्र कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अमेन्द्र कुमार के पिता बलराम मेहता एवं माँ शांति देवी टंडवा के अंतर्गत ग्राम कजकपुर के निवासी हैं। कैडेट के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण बिहार एवं झारखंड ग्रुप ने फायरिंग प्रतियोगिता में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कैडेट को बधाई देते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके पहले भी प्राचार्य की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इसी तरह पुरस्कार दिए जाते रहे हैं।
महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट अक्षय जैन ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का सबसे महत्वपूर्ण कैम्प होता है जिसमें चयन हेतु कैडेट कई कैंपो से होकर गुजरते हैं। महाविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है। इससे पहले भी कई कैडेट प्रत्येक वर्ष विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के कैम्प में चयनित हो चुके हैं। कैडेट की तैयारी 13 बिहार बटालियन औरंगाबाद के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक के निर्देशन में कराई गई है।