नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। भारत के गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अमित शाह ने भारतीय राजनीति में संगठन की शक्ति का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को देश के कोने-कोने तक पहुंचाकर संगठन की ताकत और कार्यकर्ता के समर्पण का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह न केवल एक सशक्त प्रशासक हैं, बल्कि वे एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता भी हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के पथ पर अग्रसर किया है। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन कौशल ने भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित किया है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अमित शाह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके प्रति सम्मान को व्यक्त करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
मौके पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता गोपाल यादव, महेश यादव, मंटू कुमार, कुन्दन कुमार, बबलू गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।