नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिले के पिपरा निवासी वीरेंद्र पांडे की पुत्री नित्या पांडे का चयन सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ। यह बिहार की पहली बॉक्सिंग खिलाड़ी है जिसका एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ट्रायल का आयोजन पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में किया गया।
खेलो इंडिया स्माल सेंटर औरंगाबाद के बॉक्सिंग कोच अखिल कुमार ने बताया कि नित्या पांडे ने अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत खेल भवन सह व्यायाम शाला, गांधी मैदान में स्थित खेलो इंडिया स्माल सेंटर में किया। नित्या पांडे जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी अपना बेहतर प्रदर्शन करके मेडल अपने नाम कर चुकी है। नित्या पांडे अंडर 15 बालिका वर्ग के 52 से 55 किलो वर्ग भार के बॉक्सिंग खिलाड़ी है।
सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ताशकंद उज्बेकिस्तान में 1 मई से 16 मई 2026 के बीच किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नित्या पांडे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल जिले बल्कि राज्य एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगी।