नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। भखरुआं में बैंक आफ इंडिया की शाखा का उद्घाटन एसडीओ अमित राजन ने किया। इस अवसर पर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र भी मौजूद रहे। बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक एसबी साहनी, गया के आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार झा, उप प्रबंधक विवेक सिन्हा, शिक्षाविद् सुरेश कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, राजन कुमार आर्य एवं भरत आर्य उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार ने किया। बताया गया कि यह औरंगाबाद जिले में बैंक ऑफ इंडिया की पांचवीं शाखा है। इससे पहले जिले में रफीगंज, औरंगाबाद, ओबरा एवं मनिका में बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं संचालित हैं।
शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर से बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शाखा में बचत खाता, चालू खाता, सावधि जमा (एफडी) सहित विभिन्न प्रकार के ऋण की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर सेवा प्रदान करना शाखा की प्राथमिकता होगी।