नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। बेर्रा बराज का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू होकर 2020 में संपन्न किया जाना था। परंतु दो वर्ष की जगह लगभग छह वर्षों तक काम पूरा नहीं होने पर मो. नसीमउद्दीन मल्लिक, पूर्व मुखिया सह “संयोजक” बेर्रा बराज निर्माण संघर्ष समिति, मसौढ़ी, पटना ने विभागीय लोक शिकायत में अपील कर कार्य पूर्ण कराने हेतु अनुरोध पर प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, संतोष कुमार मल्ल ने दिनांक 28,01,2025 को आदेश पारित करते हुए मुख्य अभियंता जितेंद्र कुमार, सिंचाई सृजन, जल संसाधन विभाग, नालंदा, बिहार शरीफ को अंचलाधिकारी मसौढ़ी एवं आवेदक की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में मुख्य अभियंता जितेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल जहानाबाद, अरुण कुमार पासवान सहायक अभियंता, रश्मि कुमारी कनीय अभियंता, राकेश कुमार संविदा कर्मी, भूपेंद्र कुमार सिंह अंचलाधिकारी मसौढ़ी, प्रभात रंजन राजस्व कर्मचारी, बेर्रा, विदेह किशोर सहायक, पंकज शर्मा, विजय शर्मा पैक्स अध्यक्ष, सुनील कुमार, मनोज कुमार, रविन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, अजय शर्मा, किसान सहित सैकड़ों लोगों ने निरीक्षण किया।