पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया उनकी कीर्ति को याद
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
देव (औरंगाबाद)। देव स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण महाविद्यालय में काॅलेज के संस्थापक सचिव स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की नवमी पुण्यतिथि पर महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह एवं प्रशासनिक प्रधान अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल, महाविद्यालय के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने काॅलेज के संस्थापक सचिव स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के कार्यों और कीर्ति को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देव के नक्सल इलाको में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की कीर्ति को आने वाली पीढियां भी याद रखेगी। हमलोग भी इसी भाव से कार्य करते है कि आने वाली पीढियां हमे भी याद करें।

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह की एक सोंच ने इस इलाके में शिक्षा की अलख जगाई और यह इलाका जहां अशिक्षा थी, आज वो शिक्षित हो गया। यहां के सभी प्रतिनिधियों को चाहिए कि महाविद्यालय के विकास में अपनी महती योगदान दे ताकि इस इलाके में रहने वाले छात्र छात्राओं को कहीं अन्यत्र न जाना पड़ें। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पर पुत्र आलोक कुमार सिंह नेतृत्व में उनके चित्र पर लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी, जदयू नेता दीपक कुमार सिंह, राघव नारायण सिंह, डॉ. ऋत्विक सिंह, हम पार्टी के नेता हरेंद्र कुमार सिंह, मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन, उपप्रमुख मनीष पाठक, मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष देव राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव प्रभारी डॉ अशोक कुमार, प्रबंधक विकास रंजन आदि मौजूद रहे।