नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। इनकम टैक्स चौराहा स्थित बिहार प्रशासनिक सेवा संघ भवन (बासा भवन) में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाईफ्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग – बिरंगे परिधानों में होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग बरसे जैसे होली के गीतों पर जमकर मस्ती की और रंग – गुलाल उड़ाए। कार्यक्रम में महिलाओं ने डांस, म्यूजिक, मस्ती, फन गेम्स के साथ ही रैंप वॉक भी किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर सीता साहू ने उपस्थित सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। वहीं बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाईफ्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलू कुमारी ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन की सचिव राखी, कोषाध्यक्ष छाया, सदस्य सुनीता, कविता, मोनिका भारती, विशाखा, निहारिका वर्मा,अर्चना, पूनम, राधा, श्वेताम्बरी, प्रिया, खुशबू, सुषमा, मंजू, प्रीति वर्मा सहित एसोसिएशन से जुड़ी सभी महिलाएं मौजूद रही।