गोह विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी ई. संजय प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में हुई सभा
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
हसपुरा (औरंगाबाद)। गोह विधानसभा क्षेत्र के हसपुरा प्रखंड स्थित सीएम रिसोर्ट में जन सुराज पार्टी की ओर से बिहार बदलाव सभा हुई। सभा का नेतृत्व करते हुए भावी प्रत्याशी ई. संजय प्रसाद कुशवाहा ने विकास का ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया और सरकार पर जोरदार प्रहार भी किया। लैपटॉप व प्रेजेंटेशन के जरिए उन्होंने विकास के डायग्राम को भी विस्तार से समझाया।
ई. संजय प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता प्रशांत किशोर नई सोच के साथ बिहार गढ़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। अब बिहार बदलाव चाहता है। जाति-पाती की राजनीति से ऊपर उठकर जनता अब विकास चाहती है। जन सुराज पार्टी नई सोच के साथ नया बिहार गढ़ने की लिए संकल्पित है। अब बिहार भी बदलेगा और गोह क्षेत्र भी चमकेगा। जन सुराज पार्टी की सरकार बनी तो पलायन, बेरोजगारी से जनता को मुक्ति मिलेगी। बुजुर्गों को 2000 रुपए पेंशन, महिलाओं को सस्ता ऋण, युवाओं को रोजगार हर हाल में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से बिहार की जनता ठगी जा रही है। बिहार पिछड़ेपन की मार झेल रहा हैं। सालों से बिहारियों को केवल बेवकूफ बनाने का कार्य किया जा रहा है। ई. संजय ने अपने चुनावी चिन्ह स्कूली बस्ता की इशारा करते हुए कहा कि विकास का रास्ता इसी से खुलेगा। गोह का विकास पहले भी हो सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैंने सोच लिया है गोह में अब हर सुविधाएं होंगी। युवाओं को अच्छी शिक्षा और खेल संबंधित हर सुविधाएं मिलेंगी।
सभा में राम नरेश सिंह, चुनावी प्रभारी रामाधार सिंह, अनुमंडल किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धरमदेव यादव, गोह प्रखंड प्रभारी मुन्ना कुमार, हसपुरा प्रखंड प्रभारी अलाह चौबे, लक्ष्मण सिंह, राज कुमार राम एवं सुरेश मेहता आदि मौजूद रहे।