नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। मसौढ़ी के तारेगना रेलवे गुमटी के पूर्व जहानाबाद रोड लिंक पथ स्थित बिजली ग्रिड के निकट मन्नत मैरिज हॉल में शादी में खाना बनाने वाले बावर्ची के हेल्पर की करंट लगने से मृत्यु हो गई। मृतक रंजन कुमार पिता विजय साव थाना धनरूआ के ओलिपुर का निवासी है। वो वर्तमान में मसौढ़ी के पी एल कॉलेज के पास किराया में रह कर अपना परिवार चला रहा था। शादी समारोह में खाना बनाने वाले बावर्ची जो मसौढ़ी हॉस्पिटल रोड के निवासी हैं उनके साथ हेल्पर के रूप में मन्नत मैरिज हॉल में शादी समारोह में काम करने आया था। हॉल के सबसे ऊपरी मंज़िल पर खाना बन रहा था और वहीं पर खिलाने का भी व्यवस्था था।
मुख्य बावर्ची जिसने खाना बनाने का ठिका लिया था उसके कथन के अनुसार खाना बनाने के दौरान लगभग पांच बजे वो बालकनी से पानी फेंक रहा था जिससे वो बिजली करंट के संपर्क में आ गया और वह वहीं गिर गया। मुख्य बावर्ची उसे बिरांची मोड़ स्थित सत्येंद्र डॉक्टर के यहां ले गए जहां उसे मृत करार दे दिया गया। वहीं मृतक के परिजन भी पहुंच गए और उसे मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल ले गए, वहां वहां भी उसे मृतक घोषित कर दिया गया। उसके बाद परिजन मृतक रंजन की शव को मन्नत मैरिज हॉल के बाहर जहानाबाद लिंक पथ पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे जिससे यातायात बाधित भी हो गई।
मसौढ़ी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना प्राप्त हुई वह मैरिज हॉल पहुंची और और मृतक के परिजन से बात करने की प्रयास किया पर देखा के लोग उग्र हैं और खाना बनाने वाले मुख्य बावर्ची वॉशरूम में अपनी जान बचाकर बंद है। मृतक के परिजन देर रात तक शव को रोड से उठने नहीं दे रहे थे उनका कहना था कि यह मृतक मजदूर आदमी है इसे कुछ मुआवजा दिलाया जाए इसके तीन छोटे बच्चे हैं। आखिरकार मैरिज हॉल वाले की तरफ किसी ने 1 लाख का चेक दिया और मुख्य बावर्ची से भी 1 लाख देने पर राजी कराया गया।