नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। बीआरबीसीएल परिसर में दिनांक 26 मार्च 2026 को ER – 1 IRSM वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। यह रोमांचक मैच बीआरबीसीएल एवं एनटीपीसी कांटी के मध्य खेला गया, जिसमें बीआरबीसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजयी होकर चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी, सुजाता लेडीज क्लब की अध्यक्षा संगीता गोयल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

फाइनल मैच के उपरांत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध गजल गायक अभिषेक पाठक, गायिका प्रिया चौहान एवं सैक्सोफोन वादक संजय मिश्रा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक रंजन देहुरी ने बीआरबीसीएल टीम को शानदार जीत एवं चैम्पियन बनने पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने रनर-अप टीम एनटीपीसी कांटी के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सुजाता लेडीज क्लब की अध्यक्षा संगीता गोयल ने भी दोनों टीमों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।