नेपाल। नवबिहार टाइम्स संवाददाता
पर्यटकों से भरी एक भारतीय बस नेपाल की नदी में गिर गई। इस हादसे के बाद बस में सवार 15 लोगों के शव को बाहर निकाला गया है जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महाराष्ट्र के 42 पर्यटकों को लेकर एक बस नेपाल गई थी जहां शुक्रवार को नेपाल के तन्हू जिले के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में बस अनियंत्रित होकर गिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चला रही है। वहीं इस घटना की जानकारी सेना और सशस्त्र बलों को भी दे दी गई है ताकि लापता यात्रियों का पता लगाया जा सके।