96 फील्ड ट्रेनरों को प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चार्ज स्तर पर नामित फील्ड ट्रेनरों का सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना (PE) का कार्य किया जाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 28 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक तीन बैचों में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान औरंगाबाद, दाउदनगर, ओबरा, गोह, हसपुरा, रफीगंज, बारूण, नवीनगर, देव, कुटुम्बा एवं मदनपुर सहित विभिन्न नगर निकायों से नामित कुल 96 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण का आयोजन योजना भवन सभागार, औरंगाबाद, जिला परिषद सभागार, औरंगाबाद तथा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, औरंगाबाद में प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे कार्य का सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नामित फील्ड ट्रेनरों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेना सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन द्वारा भारत की जनगणना 2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।