नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के प्राचीनतम चित्रगुप्त मंदिर गर्दनीबाग ठाकुड़बाड़ी पहुंचकर कलम दावात के देवता भगवान चित्रगुप्त का पूजन विधि विधान से किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपना लेखा जोखा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष प्रस्तुत किया और उनकी आरती की। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन का स्वागत किया। मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत चादर देकर किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान चित्रगुप्त से बिहार की खुशहाली, समृद्धि व विकास की कामना की। मुख्यमंत्री वहां के आयोजक डॉ रणबीर नंदन की प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन बहुत अच्छा होता है और यहां पूरे पटना से लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने आते हैं।इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने कहा कि गर्दनीबाग ठाकुरबारी प्रबंध न्यास समिति हर साल चित्रगुप्त पूजा के मौके पर गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति डी गई। हर साल की तरह इस साल में राजधानी के प्राचीनतम चित्रगुप्त पूजन स्थल गर्दनीबाग ठाकुड़बाड़ी में कलम दावात के देवता भगवान चित्रगप्त का पूजन बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से विधि विधान से पूजा व हवन किया गया।
इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने बताया कि इस मौके पर प्रबंध न्यास समिति की ओर से सुबह नौ बजे से पूजन व हवन कराया गया और दोपहर साढ़े बारह बजे से प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्रबंध न्यास समिति के तत्वावधान में सामाजिक समरसता प्रीतिभोज का आयोजन हुआ जहां लगभग पांच हजार से अधिक लोगों ने एक साथ पंगत में बैठकर भोजन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,सांसद रविशंकर प्रसाद मंत्री नीतिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद अनिल कुमार शर्मा, संजय गांधी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, गोपाल प्रसाद सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा,अमरेन्द्र सिंह, जदयू के मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, अनिल कुमार शर्मा,शायन कुणाल, अरविंद सिंह, अरविन्द शर्मा, गणितज्ञ के सी सिन्हा, डॉ अमलेश कुमार, वरीष् पत्रकार मिथलेश कुमार, पूर्व डीजीपी आलोक राज, रत्ना पुरकायस्थ, सागरिका चौधरी, शालिनी सिंहा, अभय सुंदर, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, डी एन सिंहा, अंकित तिवारी, शुभम कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।