नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस जेल से छूटे अपराधियों की लिस्ट बना कर उसके घर-घर जाकर सत्यापन करने में जुटी है। ऐसे में मसौढ़ी, धनरूआ, पुनपुन समेत सभी थानों में पिछले दो दिनों में पुलिस 56 आरोपियों के घर तक पहुंच चुकी है। जो आरोपित घर पर नहीं मिले, पुलिस उनके अन्य ठिकानों पर पहुंच रही है। कुछ आरोपित ऐसे भी हैं जो जमानत के बाद से फरार है। पुलिस तकनीकी अनुसंधान कर उनकी तलाश में जुटी है। इनमें अधिकांश लूट, हत्या, चोरी व हत्या की कोशिश समेत अन्य मामलों में आरोपित हैं।
मसौढ़ी थानाध्यक्ष अनिल कुमार, धनरूआ थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार, पुनपुन थानाध्यक्ष बेबी कुमारी, केवड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार एवं अन्य थानाध्यक्षों ने बताया कि जेल से छूटने वाले आरोपितों का सत्यापन कराने के साथ ही उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हथियार और गोली तस्करों की पहचान के लिए एस ड्राइव चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, हाल के दिनों में जेल से बाहर आने वाले हरेक आरोपितों की सूची तैयार कर संबंधित थाना पुलिस उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं कि कौन घर पर है या किस जगह काम कर रहा है, जमानत पाने वाले कितने ऐसे लोग हैं, जिनका संपर्क स्वजनों से नहीं है, वह किन लोगों से मिल रहे है, क्या काम कर रहे, उनकी गतिविधियां क्या है, इस पर नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही अवैध हथियार लेकर घूमने वाले, हथियार और गोली तस्कर व उनके चेन को तोड़ने के लिए पुलिस एस ड्राइव चला रही है। अब तक पुनपुन थान में 25, मसौढ़ी 20, भगवानगंज 5, केवड़ा थाना पांच, धनरूआ 6, समेत अन्य थानों में अब तक कुल 56 आरोपियों के घर सत्यापन की गई है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।