नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। औरंगाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल दयानंद विहार में शुक्रवार से दो दिवसीय स्वामी दयानंद जन्मोत्सव सह बोधोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
प्राचार्य वी. के. पाठक ने बताया कि यह आयोजन आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उप सभा बिहार, आर्य युवा समाज बिहार एवं डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बिहार प्रक्षेत्र की ओर से इस वर्ष महर्षि दयानंद जी की 202 वीं जयन्ती के अवसर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार के डीएवी स्कूलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। 13 फरवरी को शाम 5 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं 14 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 101 कुण्डीय विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विदित हो कि डीएवी संस्थाओं का निमार्ण प्रसिद्ध समाज सुधारक महार्षि दयानंद सरस्वती के स्मारक के रूप में किया गया था। प्रत्येक वर्ष सभी डीएवी संस्थाओं में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयन्ती एवं बोधोत्सव मनाकर उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित कर विद्यार्थियों में समाज सुधार के कार्यों को विविध क्रिया-कलापों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाता है।