देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा का आयोजन
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। आज देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रतियोगिता के अंतर्गत भारतीय लोक परंपरा से जुड़े लोकप्रिय क्षेत्रीय लोक खेल पिट्टो का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि भारतीय लोक खेलों की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के पुनर्स्मरण का प्रेरक अवसर भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विजय प्रकाश (अध्यक्ष, बिहार विद्यापीठ) तथा डॉ मृदुला प्रकाश (निदेशक, शिक्षा संस्कृति एवं संग्रहालय) द्वारा संयुक्त रूप से पिट्टो खेल कर किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि पिट्टो जैसे पारंपरिक खेल आज अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर रहा है, जो भारतीय लोक परंपरा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पिट्टो एकाग्रता बढ़ाने का अद्भुत लोक खेल है। पिट्टो लोक खेल केवल शारीरिक दक्षता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सहयोग जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों का भी विकास करते हैं। शिक्षक-प्रशिक्षुओं के लिए ऐसे खेल विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भावी पीढ़ी को स्वस्थ एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध दिशा प्रदान करने में सहायक होंगे।

महाविद्यालय में पिट्टो खेल का समन्वय एवं संचालन सहायक प्रोफेसर मिताली मित्रा के निर्देशन में किया गया। तकनीकी सहयोग पिट्टो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी अनमोल कुमार, नीलेश कुमार एवं निखिल कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम वर्मा, बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव अवधेश के .नारायण, महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, प्रशिक्षुगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम
महिला वर्ग
प्रथम स्थान – टीम “सी”
सीमा कुमारी, प्रतीक्षा, मोनम राज, आरिका, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी, अंकिता कुमारी, प्रीति कुमारी, सुप्रिया लक्ष्मी
द्वितीय स्थान – टीम “डी”
रानी कुमारी, श्रुति कुमारी, पुष्पांजलि, कोमल कुमारी, अंजलि कुमारी, पूजा कुमारी, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, नेहा कुमारी
तृतीय स्थान – टीम “ए”
निशा मिश्रा, शैलजा शैल, सौम्या रॉय, तृप्ति आनंद, अंजलि, नीलू, मान्या, सोनी मिश्रा, पूजा कुमारी, रिंकी कुमारी
पुरुष वर्ग
प्रथम स्थान – टीम “ए”
कार्तिक कुमार मंडल, अमन पांडे, शिवम ओझा, मनीष कुमार, मिथुन, वेद प्रकाश तिवारी, रोहित कुमार, विक्रम सिंह, चंदन कुमार, अनिमेष राणा
द्वितीय स्थान – टीम “बी”
सनी साह, विशाल कुमार, रत्नेश कुमार राय, आनंद बिकास, असद सलाम, उमेश कुमार, चिरंजीव कुमार, अमितेश कुमार, अंशु कुमार, विकाश कुमार, बंटी कुमार, कामरान अशरफ
समापन सत्र में सहायक प्राध्यापक मिताली मित्रा ने बताया कि पिट्टो जैसे पारंपरिक खेल भारतीय ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। ये खेल सीमित संसाधनों में भी सामूहिक आनंद और प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में जब डिजिटल माध्यम बच्चों और युवाओं की दिनचर्या पर प्रभाव डाल रहे हैं, ऐसे लोक खेल शारीरिक सक्रियता, मानसिक सजगता और सामाजिक समरसता को पुनर्स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।