नवबिहार टाइम्स संवाददाता
देव (औरंगाबाद)। ओबरा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ प्रकाश चंद्र बुधवार को देव पहुंचे। उन्होंने देव पहुंचकर सबसे पहले देव सूर्य मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद प्रकाश चंद्र का भव्य स्वागत किया गया। देव को लोगों ने प्रकाश चंद्र को लड्डू से तराजू पर तौल दिया। फिर पूरे नगर पंचायत भ्रमण कराते हुए बगीचा रिसोर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया।

यहां समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद के पिता मदन प्रसाद ने विधायक प्रकाश चंद्र को सोने का राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके बाद सभी लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर प्रकाश चंद्र को सम्मानित किया।
मौके पर अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।