नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बोकारो। बोकारो जिले में महिलाओं का गायब होना एक रहस्य बन चुका है। अभी तक गायब हुई दो महिलाओं का पुलिस ने शव बरामद किया है, जिसमें हत्या कर पहचान छिपाने के लिए जलने तक का प्रयास किया गया था। ताजा मामला सेक्टर 12 थाना इलाकें का है। रिंकू देवी नामक महिला 4 फ़रवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे से लापता हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है।
पुत्र अक्षत कुमार ने बताया कि मां दुकान से सामान खरीद कर आने की बात कह कर घर से निकली थी। मां का अंतिम कॉल पूर्वाह्न 11 बजे आया था कि अलमीरा से पैसे निकाल कर डिलीवरी वाले को दे दो। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आई।
भाई ओमप्रकाश ने बताया कि लगातार जिस प्रकार से बोकारो से महिलाएं गायब हो रही है। उनकी हत्या भी कर दी जा रही है। उन्होंने बताया, पुलिस ने के अनुसार रिंकू देवी का लास्ट लोकेशन जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में बताया था। हम लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी आवास पहुंचे लेकिन परिजनों को मिलने नहीं दिया गया।
इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने कहा कि सभी मामलों में गहराई से अनुसंधान किया जा रहा है। कई लोगों को चिन्हित कर उस पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा। वहीं सेक्टर 12 से गायब महिला के मामले पर कहा कि जल्द इस मामले की तहत तक पुलिस पहुंच जाएगी। उन्होंने किसी गिरोह के सक्रिय होने की बात से इनकार किया। साथ ही लोगों को थोड़ी सजग रहने की जरूरत है।