नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद चुनाव 2026-28 के 27 सदस्यीय कार्यसमिति के सभी 27 पदों के लिए अब तक सर्वाधिक 66 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार किसी भी पद पर कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हो सका है और सभी पदों पर मुकाबला रोमांचक हो गया है। खासकर अध्यक्ष के एकल पद पर तीन, महासचिव के एकल पद पर आठ और कोषाध्यक्ष के एकल पद पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
तीन सदस्यीय उपाध्यक्ष पद पर सात, तीन सदस्यीय संयुक्त सचिव पद पर नौ और तीन सदस्यीय सहायक सचिव पद पर चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पांच सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सर्वाधिक बारह तथा सात सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर ग्यारह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में जीत के समीकरण बनाने में जुटे हैं। पूर्व सदस्य अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर मत मांग रहे हैं, जबकि नए प्रत्याशी संघ के मान-सम्मान को ऊंचा करने और अधिवक्ता हित में कार्य करने का वादा कर समर्थन जुटा रहे हैं।
चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह तथा सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम प्रसाद सिंह और अभय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार शर्मा, नागेन्द्र सिंह और विजय कुमार पाण्डेय उम्मीदवार हैं। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार, जगनरायण सिंह, नीरज कुमार सिंह उर्फ मंटू, परशुराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राम औतार कुमार यादव, विजय कुमार सिंह और सतीश कुमार सिंह उम्मीदवार हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह, उदय कुमार सिन्हा, क्षितिज रंजन, धनंजय कुमार गांधी, प्रदीप कुमार, रामप्रवेश ठाकुर और संजय कुमार सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अमरेश सिंह, अमित कुमार, गिरिजेश कुमार सिंह, प्रभावती देवी, शिवराम और सुजित कुमार सिंह उम्मीदवार हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए दिलीप कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह, नीरज कुमार सिंह, रामपरीखा सिंह, विनय कुमार मिश्रा, शम्भू नाथ मिश्रा, संजय कुमार, सियाराम पांडेय और काली प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। सहायक सचिव पद पर पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्यामनंदन तिवारी और सतीश कुमार स्नेही उम्मीदवार हैं। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए अनील कुमार सिंह, अंबुज कुमार सिन्हा, ओंकार कुमार सिंह, महेश प्रसाद सिंह, मिथलेश कुमार, मो अकमल हसन, यमुना प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, संजय कुमार सिन्हा, संत सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह और सुनील कुमार सिंह मैदान में हैं। कार्यसमिति सदस्य पद पर इम्तियाज अंसारी, उमेश प्रसाद सिंह, धनश्याम ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, बबन कुमार सिंह, योगेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिन्हा, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, विनय द्विवेदी, संजय कुमार और सुरेंद्र यादव उम्मीदवार हैं।
इसके अतिरिक्त पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर चंद्रकांता कुमारी और त्रिपुरारी कुमार वैद्य, निगरानी समिति सदस्य पद पर अनिल आशुतोष और कृष्ण विजय कुमार सिंह तथा अंकेक्षक पद पर अनिल कुमार सिन्हा और परशुराम सिंह उम्मीदवार हैं। चुनाव 12 मार्च को जिला विधिज्ञ संघ परिसर में बनाए गए तीन बूथों पर होगा, जिसमें 846 मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। मतगणना 13 मार्च से प्रारंभ होगी। इस आशय की जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी है।