नवबिहार टाइम्स संवाददाता
नासरीगंज। कच्छवां थाना क्षेत्र के सवारी गांव स्थित दीपउ बाबा मंदिर के सरोवर में डूबने से एक किशोरी की मौत नहाने के क्रम में शुक्रवार को हो गई। मृत किशोरी थाना क्षेत्र अमौना गांव निवासी नवल किशोर पांडेय की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी है। स्वजनों ने बताया कि मृतक किशोरी अपने सहेलियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान के क्रम में सरोवर के गहरे पानी में जाने से डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों की सहायता से मृतिका का शव सरोवर से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार के अनुसार उक्त किशोरी के सरोवर में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई है। पुलीस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इधर उक्त घटना को ले स्वजनों में कोहराम मच गया है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के क्रम में घटित उक्त घटना से उक्त सरोवर पर सन्नाटा पसर गया। सभी लोग दुखद घटना की चर्चा करते दिखे।