नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत SVEEP अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले के गांधी मैदान में एक भव्य मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि —आप सभी लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य हैं। अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि औरंगाबाद जिला शत-प्रतिशत मतदान का उदाहरण बन सके। कई विद्यालयों के बच्चों ने स्कूली परिधानों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला का निर्माण किया।

‘Vote on 11-11-2025’ का संदेश पूरे गांधी मैदान में गूंज उठा। बच्चों का उत्साह, ऊर्जा और भागीदारी ने पूरे मैदान को लोकतंत्र के रंग में रंग दिया। “बच्चों का जोश, लोकतंत्र की पहचान — करें सब 11 नवम्बर को मतदान!” यह आयोजन जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरक और सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।