नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव स्थित गौरेश्वर नारायण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में गुरुवार को बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव पंकज कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में राजन संगीत ग्रुप द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह के स्वतंत्रता संग्राम एवं जीवन परिचय की गाथा गाया गया। मुख्य अतिथियों ने वीर कुंवर सिंह के शौर्य एवं प्रकाष्ठा का वर्णन किया।
सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज के बदलते समय काल में अपने संस्कृति एवं समाज में हो रहे बिखराव और विध्वंस को बचाने की क्रांति करने की जरूरत है। उन्होंने आज के नई तकनीक के दुष्प्रभाव से भी बच्चों को बचाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक अर्जुन, जिला पार्षद हरीराम, महाविद्यालय के प्राध्यापक महेंद्र, सुनील सिंह, रामसागर, सिकेश, सौरभ सिंह, विनय कुमार सिंह, विकास कुमार, ओम प्रकाश सिंह, शांति विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापक अतनु चक्रवर्ती, मनीष सिंह, सुमित सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।