नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। मसौढी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को श्री श्री गोवर्धन पूजा समिति के बैनर तले गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मे पहले पुरोहित सरयुग यादव ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। मौके पर गो संरक्षण का संकल्प लिया गया। महोत्सव के दौरान एक मंचासीन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां उद्घाटन डॉ विमल ने की संचालन अरविंद रंगकर्मी ने की।
कहते है पुराणों के मुताबिक द्वापर युग में सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण के कहने पर ही गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई थी, इस परंपरा के पीछे प्राकृतिक पूजा का संदेश छिपा था। बताया कि द्वापर में भगवान श्री कृष्ण, माता यशोदा और नंद बाबा के साथ ब्रज में रहते थे। माना जाता है कि उस समय अच्छी बारिश के लिए सभी लोग भगवान इंद्र की पूजा करते थे। श्री कृष्ण ने गांव के लोगों से कहा कि वह इंद्र की पूजा न करें, बल्कि गोवर्धन पर्वत की पूजा करें, सभी ने कान्हा की बात मान ली, लेकिन ऐसा करने से इंद्रदेव गुस्सा हो गए, उन्होंने तेज बारिश शुरू कर दी. जिसके बाद कन्हैया ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया, सभी लोग इस गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण लिए।
मौके पर विधायक रेखा देवी, उपेंद्र यादव, जिला परिषद चंदन यादव, अशोक यादव, डॉ मंगल, संजय यादव, सरोज यादव, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, तरुण कुमार, अरुण यादव, मुखिया संतोष कुमार के साथ-साथ सभी कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा रासलीला का कार्यक्रम हुआ।