नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। हरितालिका तीज को लेकर मसौढ़ी में सुहागिन महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. हर घर में सुहागिन अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना को लेकर मेहंदी लगा रही हैं।मेहंदी लगाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं भी है। कुमारी खुशबूरानी, सोनी देवी, बेबी देवी, शोभा देवी, आशा किरण सिंह, माधुरी सिन्हा ने बताया कि मेहंदी सुहाग की निशानी होती है. अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना को लेकर तीज पर्व पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं, लेकिन इससे पहले सभी महिलाएं अपने दोनों हाथों में मेहंदी लगाती हैं।
इधर मसौढी के बाजारों में भी तीज को लेकर काफी उत्साह का माहौल रहा। तीज के त्योहार को लेकर सुहागिनी कई दिनों से तैयारियों में रहीं। शहर के कपड़ा, ज्वेलरी, शृंगार सामग्री और पूजा दुकानों में शाम को महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत अन्य जगहों पर महिलाएं महेंदी लगवाने पहुंची थीं।