नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। जिलाधिकारी, पटना द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र, मरांची, पुनपुन का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने मरीजों तथा उनके परिजनों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। ज़िलाधिकारी डॉ त्यागराजन द्वारा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से भी वार्ता की गई। पदाधिकारियों को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, साफ–सफाई सहित सरकार के निदेशानुसार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

इसके अलावा जिलाधिकारी, एवं उप विकास आयुक्त, एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ मसौढ़ी अनुमंडल में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सरकार द्वारा क्रियान्वित जनहित की विभिन्न विकासात्मक एवं लोक–कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया तथा आम जनता से फीडबैक भी लिया गया। पदाधिकारियों को लोकहित की योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निदेश दिया गया।