एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड कर रही जांच
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। लहसुना थाना क्षेत्र के निशियावां गांव में हाई स्कूल के पीछे चाहरदिवारी के पास गुरुवार को दोपहर तकरीबन एक बजे 16 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पूरे गांव के लोग शव को देखने के लिए भीड उमड गई है। मृतक की पहचान सूरज कुमार उम्र 16 वर्ष पिता स्व हरेंद्र बिंद के रूप मे हूई है।
मृतक की मां अनीता देवी ने बताया कि कल रात में तकरीबन 11 बजे इसके कुछ दोस्त बुलाकर ले गए थे, रात भर नहीं आया था और सुबह में इसका शव हाई स्कूल के पास से बरामद किया गया है। डेढ़ साल पहले ही इनके पिता की भी मृत्यु हो गई थी अब मेरा देखने सुनने वाला कोई नहीं है। इसके दोनों दोस्त बुला कर ले गए थे वह भी गांव से लापता है। मृतक की मां अनिता का रो रो कर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 2 कन्हैया कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की तफशीश में जुट गए हैं। उसके बॉडी पर चोट के निशान भी देखे गये है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है जो पूरे घटनास्थल की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगो का आक्रोश झेलना पड़ा, डेड बॉडी को तकरीबन 2 घंटे तक उठने नहीं दिया है।
स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की लगातार हो हल्ला कर रहे थे। हालांकि डीएसपी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इसकी पूरी गहनता से जांच की जाएगी और कोई भी दोषी होंगे उसे बक्शा नहीं जाएगा। घटना स्थल पर पहुंचे मुखिया चंदन भारती ने भी सरकार से मांग कि हैं की इसकी गहनता से जांच की जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सरकारी सहायता राशि भी परीजनों को दिया जाए।