नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। देव सूर्य मंदिर में रविवार को भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सह उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह दर्शन किए। देव पहुँचने पर लोगों द्वारा उनका गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया एवं देव सूर्य मंदिर न्यास परिषद के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मैं जिस पावन देव सूर्य मंदिर के बारे में सुना था आज मुझे इस मंदिर में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भारत का एकमात्र सूर्य मंदिर है जिसका मुख पूर्व दिशा की ओर न होकर पश्चिम दिशा की ओर है। इस मंदिर में छठ पूजा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ होती है और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य समर्पित किया जाता है। इस मंदिर में जटिल रूप से नक्काशीदार पत्थर की संरचनाएं इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। मंदिर के महिमा के बारे में पुजारी के द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया।
मौके पर देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, देव नगर पंचायत चैयरमैन सह मंडल अध्यक्ष पिन्टू साहिल, मदनपुर ब्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिषु सिंह, पैक्स अध्यक्ष मोनी सिंह, मनोहर कुमार, उप चैयरमैन गोलू कुमार, पश्चिमी केताकी पंचायत के मुखिया धीरेन्द्र राम, योगेन्द्र सिंह, गुड्डू राय, दीपक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा नेता दीपक सिंह, अंकित सिंह, मुखिया पंकज सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक मनोज प्रमार, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।