नवबिहार टाइम्स संवाददाता
पकरीबरावां। पकरीबरावां प्रखण्ड के मठ गुलनी स्थित स्वामी सर्वानंद शिष्य योग वेद प्रचार मंडल ट्रस्ट के द्वारा गुरुवार को गुरु पूर्णिमा आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से किया गया। हवन कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए। इसके बाद प्रवचन के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने स्वामी सर्वानंद के बारे में कहा कि वे क्रांतिकारी विचारधारा वाले थे। मानवता की सेवा करना उनका परम उद्देश्य था। उनका ही अनुकरण कर एवं कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया जाता है।
बताया गया ट्रस्ट के संरक्षक सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया हैं। दयानंद मठ दीनानगर के बलविन्दर शास्त्री के निर्देशन में एवं आर्य समाज मठ गुलनी के प्रधान जयप्रकाश आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच मैट्रिक सहित विभिन्न वर्गों की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। पकरीबरावां बाजार निवासी समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद के हाथों वस्त्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष सावित्री कुमारी, सचिव सुमिता कुमारी, डॉ. गनौरी चौधरी, दिनेश आर्य, डॉ. बभीषण, पिंटू कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।