नवबिहार टाइम्स संवाददाता
रफीगंज। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रफीगंज में अवैध क्लिनिक एवं पैथोलैब का जांच टीम गठित कर किया गया। टीम द्वारा शहर के महराजगंज में मदीना अस्पताल, महराजगंज मोड़ पर सजन्ता अस्पताल एवं हर्ष गोपालनारायन अल्ट्रासाउंड लैब की जांच किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास के साथ टीम गठित कर जांच किया। मदीना अस्पताल के जांच में डॉ एमएस कलाम ने बताया कि मैं इस अस्पताल को बंद कर दिया हूं। आज मकान खाली करने आया हूं। कोई भी मरीज एवं कर्मी नहीं पाया गया।
सजन्ता अस्पताल में डॉक्टर से मुलाकात नहीं हुई, मरीज भी भर्ती नहीं था। दो कर्मी सुबी कुमारी, दिनेश कुमार उपलब्ध थे।उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब चार दिनों से नहीं आ रहे हैं। हर्ष गोपाल नारायण अल्ट्रासाउंड बंद पाया गया। वहीं अंचल अधिकारी भारतेंदु एवं औरंगाबाद के डॉ भोला प्रसाद संयुक्त टीम गठित कर जांच किया। अंचल अधिकारी ने बताया कि मेन रोड रफीगंज शिवम एमरजेंसी हॉस्पिटल, राजा विगहा मेन रोड फैमिली पैथोलैब, राजा विगहा अराध्यहॉस्पिटल, राजा विगहा श्री साईं अस्पताल बंद पाया गया। वहीं रेलवे गोमती नोनिया टिल्हा केपी मेमोरियल अस्पताल ने रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराया है जिसका प्रतिवेदन वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा।