प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में बिहार प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावडे का दाउदनगर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता के नेतृत्व में माला एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय नेता के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। इस स्वागत से विनोद तावडे काफी प्रसन्न दिखे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जोर–शोर से लगने का आह्वान किया। इसके बाद श्री तावडे ने औरंगाबाद जिला मुख्यालय में आयोजित तीन जिलों के संगठनात्मक बैठक में भाग लिया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है और कहा कि आप सभी इसी प्रकार से पार्टी के हर एक कार्यक्रमों में लगकर उसे सफल बनाते हैं। हम सभी को अपने नेता के मार्गदर्शन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विजय का परचम लहराना है। श्री सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार और हो रहे तेज गति से विकास से पूरा बिहार लाभान्वित हो रहा है, उससे औरंगाबाद भी अछूता नहीं है।
आने वाले दिनों में औरंगाबाद जिले की जितनी भी समस्याएं हैं और जो भी आम जनता की मांगे हैं वह सब एनडीए की सरकार ही पूरा करेगी। विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाली सरकार एनडीए के नेतृत्व में ही बनेगी और बिहार देश के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में ग्रोथ इंजन बनने का काम करेगा। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जिले में प्रत्येक सीट पर एनडीए के प्रचंड विजय के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्याम पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री अनूप मनोहर, पूर्व महामंत्री भास्कर विभु, सुनील मेहता, सतीश चौधरी, आरएलएम के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, पूर्व प्रमुख राजेंद्र पासवान, समरेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।