हॉकी इंडिया ने की प्रत्येक खिलाड़ियों को 3-3 लाख और स्टाफ को डेढ़-डेढ़ लाख देने की घोषणा
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बिहारशरीफ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोरिया को 4-1 से हराकर हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 का खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और स्थानीय लोग टीम को जोरदार समर्थन देने पहुंचे थे। इस जीत के साथ भारत ने एशिया में अपनी सत्ताधारी स्थिति वापस हासिल कर आठ वर्षों का इंतजार समाप्त कर लिया। साथ ही, भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (नीदरलैंड और बेल्जियम में) के लिए क्वालीफाई कर गया।
भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप जीता था। आज के फाइनल में भारत के लिए गोल दिलप्रीत सिंह (28’, 45’), सुखजीत सिंह (1’) और अमित रोहिदास (50’) ने किए।इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को प्रत्येक को तीन लाख और स्पोर्ट स्टाफ को डेढ़ लाख देने की घोषणा की।
भारत ने शानदार शुरुआत की और मैच शुरू होने के सिर्फ तीस सेकंड के भीतर ही सुखजीत सिंह ने गोल कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की बेहतरीन पासिंग से गेंद मिली और सुखजीत ने जोरदार टॉमहॉक शॉट मारते हुए कोरियाई गोलकीपर जाएहान किम को चकमा दे दिया। पहले क्वार्टर में काफी एक्शन देखने को मिला। लगभग छह मिनट बाकी रहते भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। यह अवसर मनीप सिंह द्वारा गोल पर शॉट मारते समय कोरियाई डिफेंडर द्वारा स्टिक से रोके जाने पर मिला था। लेकिन यह मौका गंवा दिया गया और जुगराज सिंह का प्रयास जाएहान ने रोक लिया।