डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुनपुन दौरा के बाद पूरा महकमा युद्ध स्तर पर पुनपुन में बन रहे लक्ष्मण झूला के निर्माण कार्य में जुट गया है। ऐसे में सोमवार को जिलाधिकारी भी निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे और निर्माण कार्य में लगे सभी इंजीनियरों को ससमय तक कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। मौके पर डीडीसी भी शामिल रहे।
जिलाधिकारी के द्वारा पुनपुन नदी पर लक्ष्मण झूला समतुल्य केबल सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया तथा कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई। पुनपुन अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेला, 2025 के पूर्व श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को इसे दो माह के अंदर पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। उन्होंने पुनपुन वासियों को यह आश्वस्त किया है कि अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला लगने से पहले पुनपुन को यह लक्ष्मण झूला बनकर तैयार मिलेगा।